{"_id":"a064292f0ba5aadea6d72dfba9cd483b","slug":"minor-hijack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज
अमर उजाला पलवल
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
गांव बडौली से अज्ञात युवक एक नाबालिग का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने अपहृत लड़की की मां के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बडौली निवासी संतोष (बदला नाम) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का अज्ञात युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं की महिला को कोई जानकारी नहीं है। महिला ने बताया कि बीती नौ जनवरी को उनकी नाबालिग बेटी का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह किसी काम से घर से बाहर गई हुईं थीं। थाना चांदहट पुलिस ने संतोष की शिकायत में अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपहृत लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी।
विज्ञापन