{"_id":"298f55c8b38d43bc0a978a61722eaa94","slug":"minor-girl-death-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज वापस मांगा, तो बेटी से की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज वापस मांगा, तो बेटी से की हैवानियत
अमर उजाला
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर फिल्मों में यह खौफनाक तरीका देखने को मिला कि बदला लेने के लिए किसी व्यक्ति के करीबी को नुकसान पहुंचाया जाता है। लेकिन हरियाणा के गुड़गांव में एक घटना सामने आई है, जहां हकीकत में पिता से बदला लेने के लिए उसकी 12 साल की मासूम बेटी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घर के मालिक को लड़की बिना कपड़ों के पूल में मिली थी। लड़की को बचाने के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि यह मामला बदला लेने का है। उसने बताया, 'असम के ही हमारे पड़ोसी ने हमसे 30 हजार रुपए उधार लिए थे।' उन्हीं पैसों को जब लौटाने के लिए कहा गया, तो आरोपी ने लड़की की हत्या कर दी। आरोप है कि पहले लड़की से बलात्कार का प्रयास किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
लड़की और उसके पिता असम के रहने वाले हैं, जो गुड़गांव के फरुक्खनगर में रह रहे थे। आरोपी से पैसे लौटाने को लेकर कुछ विवाद हुआ। इल्जाम है कि बाद में आरोपी को लड़की घर के आसपास अकेली दिखी, तो उसने पत्थर मारकर उसे फेंक दिया।