फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Zilla Parishad and Block Committee election results from Mahendragarh

Mahendragarh Panchayat Election Result: JJP समर्थित सुमित्रा को BJP समर्थित ने हराया, देखिए वार्ड वाइज सूची

Sun, 27 Nov 2022 01:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 01:28 PM IST
सार

वार्ड न. 7 की तीन बार मतगणना हुई। पहली बार विनोद की जीत घोषित कर दी थी क्योंकि इस वार्ड से दो विनोद नाम के दो उम्मीदवारों खड़े थे, दोनों उम्मीदवारों के वोट एक साथ जोड़ दिए थे।

विज्ञापन
Zilla Parishad and Block Committee election results from Mahendragarh
वार्ड नंबर 3 से विजेता संतोष पीटीआई, 1 से विजेता रहे चेताई नाथ, 5 से विजेता रहे देवेंद्र खातोद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल-महेंद्रगढ़ में जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए हैं। एक महीने पहले हुए चुनावों की मतगणना अलग-अलग आठ सेंटर्स पर की गई। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे परिणाम जारी होने लगे। दोपहर 12 बजे तक जिला परिषद के 19 वार्डों तथा ब्लॉक समिति के 151 वार्डों का परिणाम जारी कर दिया था।

विज्ञापन

 
वार्ड न. 7 की तीन बार मतगणना हुई। पहली बार विनोद की जीत घोषित कर दी थी क्योंकि इस वार्ड से दो विनोद नाम के दो उम्मीदवारों खड़े थे, दोनों उम्मीदवारों के वोट एक साथ जोड़ दिए थे। बाद में दूसरी बार मतों की गणना की तो अजीत जीते तथा तीसरी बार में भी अजीत 178 मतों से जीते।
विज्ञापन


वार्ड न. 5 से हरियाणा चुनाव आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा निजी कार्यकर्ता देवेंद्र यादव ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। वहीं वार्ड न. 8 से  जननायक जनता पार्टी के पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र गागड़वास की पत्नी सुमित्रा भाजपा समर्थित रामकिशन उर्फ जीवनराम की पत्नी सुनील देवी से  1065 मतों से चुनाव हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद निकाला विजयी जुलूस
जीत के बाद विजेता उम्मीदवारों ने विजयी जुलूस निकाला गया तथा आतिबाजी की गई। इस मौके पर उनके कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर उनको बधाई दी। साथ ही विजयी जुलूस शहर तथा गांवों में घूमाया गया।
 
इन स्थानों पर हुई मतगणना
खंड का नाम - स्थान
नारनौल - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल
निजामपुर- राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल
नांगल चौधरी - ओलंपिक क्लब हॉल, नारनौल
अटेली - पीआर सेंटर, नारनौल
सीहमा - राजकीय महिला प्रशिक्षण केंद्र, नारनौल
महेंद्रगढ़ - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
सतनाली - राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
कनीना - राजकीय महाविद्यालय, कनीना

महेंद्रगढ़ जिला पार्षदों की सूची

  • वार्ड नंबर 1 से चेताई नाथ
  • वार्ड नंबर 2 से अंजू याद
  • ववार्ड नंबर 3 से संतोष पीटीआई
  • वार्ड नंबर 4 से पूनम देवी
  • वार्ड नंबर 5 देवेंद्र यादव
  • वार्ड नंबर 6 से पूजा गुज्जर
  • वार्ड नंबर 7 से अजित
  • वार्ड नं 8 से सुनील
  • वार्ड नंबर 9 से मुनीलाल
  • वार्ड नंबर 10 से राकेश
  • वार्ड नंबर 11 से उर्मिला
  • वार्ड नंबर 12 से सचिन
  • वार्ड नंबर 13 से रेखा
  • वार्ड नंबर 14 से -पूनम टहला
  • वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार
  • वार्ड नंबर 16 से भीम सिंह
  • वार्ड नंबर 17 से प्रियंका शर्मा
  • वार्ड नंबर 18 से श्याम सुंदर
  • वार्ड नंबर 19 से मीना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed