फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth missing for four days found alive from well in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: चार दिन से लापता युवक कुएं से जिंदा मिला, सैर पर गए युवकों ने कुएं से कराहने की आवाज सुनी तो पता लगा

Tue, 26 Apr 2022 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 09:51 PM IST
सार

घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। युवक के हाथ-पैरों में काफी चोट लगी है।

विज्ञापन
Youth missing for four days found alive from well in Mahendragarh
कुएं से युवक को निकालते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना की सीमा में बने एक कुएं में चार दिन से लापता युवक को जिंदा निकाला गया। चार दिन पहले गांव गढ़ी से युवक के लापता होने पर परिजनों ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदा युवक राहुल की तलाश की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


जब सुबह गांव खुडाना के कुछ युवक सैर के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे तो अचानक कुएं से आवाज आने के बाद जब कुएं में झांककर देखा तो युवक कराह रहा था। शीघ्र ही ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने लोरिंग मशीन की सहायता से युवक को कुएं से निकाला। युवक के हाथ-पैरों में काफी चोट लगी है।
विज्ञापन


कुएं से निकालने के बाद युवक को महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी युवक घटना के बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। गांव गढ़ी निवासी युवक के पिता कृष्ण ने बताया कि उसके बेटे को किसी ने कुएं में गिराया है जबकि युवक किसी भी प्रकार की जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed