फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth dies after consuming poisonous substance

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Wed, 09 Nov 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substance
क्षेत्र के गांव मेघवनवास में जहरीला पदार्थ खाने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ने गत सोमवार को जहरीला पदार्थ खाया था। परिजन उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां से उसे हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया था। बुधवार को पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव मेघवनवास निवासी नीरज ने बताया कि सोमवार को शाम करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली थी कि उसके छोटे भाई बिजेंद्र ने गांव की नहर के नजदीक एक कुएं के पास जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। हालात में सुधार न होने के कारण उपचार के लिए उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से पर भी हालत में सुधार नहीं होने के बाद मंगलवार देर शाम परिजन उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि उसके छोटे भाई बिजेंद्र के पास एक मोबाइल मिला है। फोन की रिकॉर्डिंग अनुसार उसके भाई ने बताया था कि वह जहरीला पदार्थ खा रहा है। बिजेंद्र शादीशुदा था। उसके एक लड़का भी है, वह खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed