{"_id":"68dec68d387be37bdf095945","slug":"youth-advised-to-stay-away-from-drugs-narnol-news-c-196-1-nnl1010-130537-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी
Fri, 03 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11कार्यक्रम में संबोधित करते प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल। डीपीआरओ
नारनौल। वीरवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने किया।
प्रधानाचार्य ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। संस्थान के उप प्रधानाचार्य जीवन कुमार जिंदल ने छात्रों को लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर जानकारी दी। एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल ने बच्चों को गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने व उन पर अमल करने का करने का संदेश दिया।
17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा पर्व के तहत संस्थान की साफ सफाई कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर निबंध लेखन, काव्य गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत, सम्मानित व प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक सत्य नारायण जांगड़ा, वर्ग अनुदेशक सुनील कोसलिया, जगदीश, राजेश, गुरदयाल, अमित व मनीषा यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।