फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young Woman Who Went to Testify Threatened with Death Inside Court Premises

Mahendragarh-Narnaul News: गवाही देने गई युवती को कोर्ट परिसर में दी जान से मारने की धमकी

Sat, 25 Apr 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Young Woman Who Went to Testify Threatened with Death Inside Court Premises
नारनौल। कोर्ट परिसर में एक युवती को गवाही के दौरान जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अटेली थाना क्षेत्र के गांव खैराणी निवासी रितिका 24 अप्रैल को एक पॉक्सो मामले में सरकार बनाम संदीप केस में गवाही देने के लिए अदालत पहुंची थी। रितिका ने शिकायत में बताया कि वह अपने वकील के चैंबर के बाहर बैठी थी, तभी आरोपी संदीप का भाई उसके पास आया और उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने कहा कि यदि उसने उसके भाई के पक्ष में गवाही नहीं दी तो कोर्ट से बाहर निकलते ही उसे जान से मार दिया जाएगा। युवती ने बताया कि वह आरोपी का नाम नहीं जानती लेकिन उसे पहचान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि आरोपी हरे रंग की टी-शर्ट और गहरे रंग की पैंट पहने हुए था। घटना कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो सकती है। जब युवती अपने ताऊ और वकील के साथ बाहर आई और आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो वह मौके से भाग गया। एएसआई प्रीतम पुलिस ने बताया कि थाना शहर नारनौल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed