फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yatendra Rao elected BJP district president, 43 applications were received

Mahendragarh-Narnaul News: यतेंद्र राव भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित, 43 आवेदन आए थे

Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Yatendra Rao elected BJP district president, 43 applications were received
फोटो नंबर-02भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता व ने
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ से यतेंद्र राव को सर्वसम्मति से भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस मौके पर जिला चुनाव अधिकारी कमल गुप्ता पूर्व मंत्री, जिला प्रभारी शंकर धूपड़ और निवर्तमान जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यतेंद्र राव को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। जिला चुनाव सह अधिकारी भवानी सिंह व सुरेश ने बताया कि जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए उन्हें 43 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यतेंद्र राव को नए जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना है।
विज्ञापन

अटेली निवासी यतेंद्र विद्यार्थी जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा राजनीति से जुड़े रहे। तत्पश्चात भाजपा युवा मोर्चा में मंडल व जिले का सफर तय करते हुए प्रदेश में उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, स्टडी सर्किल कमेटी संयोजक व अन्य पदों पर रहने के बाद भाजपा में दो बार जिला उपाध्यक्ष की भूमिका निभाई। दिल्ली चुनावों में भी यतेंद्र की प्रदेश संगठन द्वारा नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जिम्मेदारी लगाई गई थी। इसके अलावा हाल ही में सक्रिय सदस्यता अभियान में प्रदेश सह प्रभारी की भूमिका तथा एक देश के चुनाव की प्रदेश टोली में भी उन्हें स्थान मिला है।
विज्ञापन


यतेंद्र राव के पिता खनन अधिकारी तो माता रह चुकी प्रोफेसर

यतेंद्र राव का जन्म डुलाना गांव में हुआ और उन्होंने पीएचडी, एलएलएम, एलएलबी, एमबीए, बीटेक की पढ़ाई की है। यतेंद्र राव के पिताजी राजकुमार यादव हरियाणा सरकार में खनन अधिकारी रहे हैं। वहीं, उनकी माताजी डॉ. कृष्णा यादव राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर रही है और उनकी धर्मपत्नी भारती राव भी उच्च शिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





यतेंद्र राव ने कहा संगठन की अपेक्षाओं पर उतरेंगे खरे

यतेंद्र ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा, कमल गुप्ता, शंकर धूपड़ व समस्त भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर वह खरे उतरेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे स्थानीय सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, ओम प्रकाश विधायक नारनौल, कंवर सिंह विधायक महेंद्रगढ़, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह का आभार व्यक्त किया।



भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे
नारनौल स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल, गुलाल, फूलों, मिठाई व पटाखों के साथ संगठन पर्व मनाया व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनीष मित्तल, अमित मिश्रा, रमेश तंवर, सीताराम पूर्व विधायक, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, सपना गुप्ता, सरोज कश्यप, मंजीत, सुमित, सभी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश व जिला पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed