फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yagya fire is the vehicle that takes the soul to heaven: Shastri

स्वर्ग तक आत्मा को पहुंचाने वाला वाहन यज्ञाग्नि है : शास्त्री

Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yagya fire is the vehicle that takes the soul to heaven: Shastri
फोटो संख्या:68-- आर्य समाज  महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग-- स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ और आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मुख्यालय की यज्ञशाला में पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य की अध्यक्षता में हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डॉ. विक्रांत डागर मुख्य यजमान रहे। बृहस्पति शास्त्री ने बताया की अग्नि ही देवताओं का मुख हैं। वे इसी माध्यम से मनुष्यों की भेंट स्वीकार करते और अपने वरदान उन पर उड़लेते हैं। स्वर्ग तक आत्मा को पहुंचाने वाला वाहन यज्ञाग्नि को माना गया है। हवन सत्कर्मों से प्रसन्न हुए देवता, मनुष्यों की सुख सुविधा का संवर्धन करते हैं। अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य ने बताया कि हवन से अहिंसा, न्याय की सात्विक वृत्तियों का उदय होता है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि सृष्टि रचयिता प्रभु ने मनुष्य जन्म और शरीर सभी योनियों में श्रेष्ठ बनाए है। धर्म,अर्थ, काम और मोक्ष को इसी के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। हम इसे श्रेष्ठ बनाए रखे और मन और आत्मा को कभी पाप की और न जाने दे सदा धर्म युक्त कर्मों का वर्तमान रखें। इस अवसर पर केसर आर्या, एडवोकेट मानव आर्य, महेंद्र कुमार दीवान, कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर, किरोड़ी लाल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed