{"_id":"6876a2e5a0d1ccaf4507c985","slug":"yadav-sabha-and-rahat-group-are-providing-medical-services-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118510-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा और राहत ग्रुप दे रहा चिकित्सा सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा और राहत ग्रुप दे रहा चिकित्सा सेवा
Wed, 16 Jul 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-53 यादव सभा महेंद्रगढ़ में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक---स्रोत संस्था
महेंद्रगढ़। राहत ग्रुप और यादव सभा 15 सालों से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से जिले के 30 हजार से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल चुका है।
यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभयराम यादव ने बताया कि सभा एवं राहत ग्रुप की ओर से जरूरतमदों तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है।
इसमें सबसे बड़े स्तर पर माह के प्रथम रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है जिसमें ऑप्रेशन के लिए चयनित रोगियों का सारा खर्च सभा द्वारा वहन किया जाता है। साथ ही मंगलवार को पेट, आंत लीवर से संबंधित रोगों की जांच की जाती है।
वहीं राहत ग्रुप के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने बताया कि मंगलवार को सभा प्रांगण में गैस्ट्रोएंटेरोलाॅजी, आंत, पेट, लीवर व पैनक्रियाज से संबंधित सभी बीमारियों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ डाॅ. अशोक कुमार एवं यादव सभा के सौजन्य से निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शिविर में 18 लोगों ने अपनी जांच कराई। डॉ. अशोक कुमार व उनकी टीम में राकेश, डॉ. दुष्यंत, नीरज, रामनिवास, पूजा, शिशपाल यादव ने सहयोग किया। संवाद