{"_id":"6a8ca19491ee9bdb050462d9","slug":"yadav-community-expresses-resentment-over-the-renaming-of-tularam-marg-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129400-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तुलाराम मार्ग के नाम परिवर्तन होने पर यादव समाज ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तुलाराम मार्ग के नाम परिवर्तन होने पर यादव समाज ने जताया रोष
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सभा के सभागार में यादव सभा के प्रधान लालचंद बवानियां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राव तुलाराम मार्ग का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग किए जाने के निर्णय पर रोष व्यक्त किया। सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नगरपालिका के इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की।
प्रधान लालचंद ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का क्षेत्र के इतिहास और धरोहर में अमूल्य योगदान रहा है। ऐसे में मार्ग का नाम बदलना ऐतिहासिक सम्मान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की है कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और उक्त मार्ग का नाम पूर्व की भांति राव तुलाराम मार्ग ही रहने दिया जाएं।
उन्होंने बताया कि शहर में सड़क मार्ग ऐसे काफी है जिसके कोई नाम नहीं है। ऐसे स्थानों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग का नाम रखा जाएं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अभय सिंह, सतपाल चैयरमेन, सूरत सिंह, संजय राव, बाबूलाल प्रधान, सरपंच वीरभद्र, सरपंच प्रेमचंद, धर्मबीर अधिवक्ता, प्रताप शास्त्री सहित सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।