फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yachna and Bharti Pratham in cultural dance

Mahendragarh-Narnaul News: सांस्कृतिक नृत्य में याचना और भारती प्रथम

Sun, 05 May 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Yachna and Bharti Pratham in cultural dance
फोटो संख्या:69- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में आयोजित कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राए
कनीना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में शनिवार को जोयफुल डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सफाई करके स्वच्छता अभियान से की। तत्पश्चात प्राथमिक वर्ग में छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय में विद्युत आपूर्ति बाधित होने व अधिक गर्मी होने के कारण नृत्य और म्यूजिकल चेयर के कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। उन्होंने बताया कि अगले शनिवार को विद्यालय की 12 छात्राएं जो तारा देवी में गर्ल गाइड कैंप का हिस्सा ले रही हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को अपने परिजनों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया और वे अपने माता-पिता के मतदान की स्याही लगी उंगली की सेल्फी लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बने। सांस्कृतिक नृत्य प्राथमिक वर्ग में पहला स्थान याचना ने, दूसरा स्थान सोनाक्षी व नैना को संयुक्त रूप से और तीसरा स्थान पायल को मिला। सांत्वना पुरस्कार अंकिता को मिला। वहीं, सीनियर वर्ग में भारती प्रथम, गुंजन द्वितीय और दिशा तृतीय रही। शिवानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed