फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   X-ray machine broken in civil hospital for three days, not even plaster

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में तीन दिन से एक्स-रे मशीन खराब, प्लास्टर भी नहीं

Thu, 05 Sep 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine broken in civil hospital for three days, not even plaster
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में तीन दिन से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है और प्लास्टर भी खत्म हो गया है। मशीन खराब होने के कारण प्रतिदिन नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों को बाहर से एक्स-रे कराने पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन

हड्डी विभाग में प्रतिदिन 50 से अधिक लोगों को एक्स-रे रिपोर्ट की आवश्यकता होती है। ऐसे में मशीन खराब होने के कारण लोगों को निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है जहां 350 रुपये शुल्क लिया जाता है। 2017 में यह एक्स लगाई गई थी गरीब लोगों को मजबूरीबश बाहर निजी अस्पतालों में 300 से 350 रुपये में एक्स-रे करवा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी के सामने लाइन लग जाती है। एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को पर्ची तो दे जाती है। जब चिकित्सकों के पास जाते है तो वहां पहले एक्स-रे की मांग की जाती है। अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मजबूरीवश बाहर निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन लोगों को होती है एक्स-रे की आवश्यकता
अस्पताल में लोग लोग सर्वाइकिल, पत्थरी, पेट से संबंधित बीमारी, चोट, मांस फटने, हड्डी का बढ़ना, रीढ़ की हड्डी का दर्द, जोड़ों के दर्द सहित अन्य प्रकार की समस्याएं लेकर आने वाले रोगियों को एक्स-रे की आवश्यकता होती है। एक्स-रे की जांच कर चिकित्सकों को उपचार करने और उपचार की योजना बनाने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के मौसम व वोल्टेज कम व अधिक आने के कारण तीन दिन पहले मशीन में तकनीकी खराबी आई थी। मशीन में खराबी होने पर शीघ्रता से कंपनी के इंजीनियरों को सूचना दी गई थी। वीरवार सुबह गुरुग्राम से इंजीनियर मशीन को ठीक करने के लिए पहुंच जाएंगे। लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, रेडियोलाॅजी अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed