फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wrestler Piyush Honored for Winning Bronze Medal at National Wrestling Championships

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान पीयूष का सम्मान

Thu, 21 May 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Piyush Honored for Winning Bronze Medal at National Wrestling Championships
फोटो नंबर- 20पहलवान पीयूष बडेसरा को सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
नारनौल। सीनियर राष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान पीयूष बडेसरा का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। पीयूष व कोच पवन शास्त्री को स्वागत जुलूस के साथ समारोह स्थल पर लाया गया। 10 से 12 मई तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती कांस्य पदक जीत था।
विज्ञापन

पीयूष ने गत वर्ष पंचकूला में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। पीयूष के पिता सूबेदार अमृतपाल बड़ेसरा भी कबड्डी के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी रहे हैं। वहीं पियूष गत 4 वर्षों से झज्जर की व्यायामशाला में कोच पवन शास्त्री के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच पवन शास्त्री ने कहा कि पीयूष ने बहुत कम समय में यहां तक का सफर तय किया है। उन्होंने बताया कि पीयूष में योग्यता है और उम्मीद है भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर अमरजीत सिंह बड़ेसरा, कुलदीप, विनोद भील, राजपाल गुर्जर व प्रतिपाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रहा था जिसके फलस्वरूप बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। -पीयूष बडेसरा, पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed