{"_id":"67e591ad822bda3d470151cd","slug":"workshop-of-bus-stand-in-mahindergarh-has-been-made-a-procurement-centre-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116035-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बस स्टैंड के वर्कशॉप को बनाया खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बस स्टैंड के वर्कशॉप को बनाया खरीद केंद्र
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- सतनाली अनाज मंडी में सरसों की जांच करते एसडीएम अनिल कुमार व खरीद अधिकारी--सं
महेंद्रगढ़/ सतनाली/ कनीना। महेंद्रगढ़ में सरसों खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम अनिल कुमार के आदेश पर इस बार सरसों खरीद केंद्र अनाज मंडी से हटाकर सब डिपो के वर्कशॉप को खरीद केंद्र बनाया गया है। मार्केट कमेटी की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
मंडी सुपरवाइजर अनिल ने बताया कि एसडीएम अनिल कुमार ने आदेश दिया कि इस बार भी सरसों की खरीद सब डिपो के वर्कशॉप में की जाएगी। उनकी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। वहींए हैफेड के मैनेजर जगराम ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में पहले नैफड की ओर से खरीद की जाएगी। उसके बाद हैफड खरीद करेगी। नैफड करीब 33 हजार बैगों की खरीद करेंगी उसके बाद हैफड खरीद करेंगी।
सरसों की खरीद व्यवस्था को लेकर एसडीएम अनिल कुमार यादव ने वीरवार को सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने किसानों एवं आढ़तियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में भी जाना। मार्केट कमेटी सचिव नकुल ने बताया कि सरकार द्वारा सरसों का 5950 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी रेट निर्धारित किया गया है। कोई भी किसान आकर अपनी फसल मंडी में टोकन कटवाकर बेच सकता है। अब तक 20 टोकन काटे गए हैं।
विज्ञापन
कनीना मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के तीसरे दिन 49 किसानों से 999 क्विंटल सरसों खरीद को गई। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि सरसों खरीद के तीसरे दिन 49 किसानों से 999 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। अब तक 136 किसानों से 2752 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। उठान कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।