फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women's income will increase, wastage of water will be curbed

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं की बढ़ेगी आय, व्यर्थ बह रहे पानी पर अंकुश लगेगा

Sat, 09 Nov 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women's income will increase, wastage of water will be curbed
फोटो नंबर-01नारनौल का जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय।
नारनौल। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी कनेक्शन करवाने व वैध करवाने के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की 343 ग्राम पंचायत में से 194 में स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं, वहीं 149 में बनने बाकी है। जिले में करीब 1.39 लाख ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ता है। इस योजना से महिलाओं की आय तो बढ़ेगी ही साथ में व्यर्थ बह रहे पानी पर अंकुश लगेगा। वहीं पानी कनेक्शन करवाने व वैध करवाने पर जो भी फीस जमा करवाई जाएगी उसमें से भी महिला को 10 प्रतिशत मानदेय मिलेगा।
यह योजना जिले में भी लागू की जानी है, लेकिन अभी तक आधे गांवों में स्वयं सहायता समूह नहीं बनाए गए हैं। इससे कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। वहीं कुछ गांव ऐसे भी है, जिनमें स्वयं सहायता समूह तो बने हुए हैं, लेकिन वह सक्रिय नहीं है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं की तरफ से गांव में किए जाने वाले कार्य की समीक्षा ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की ओर से की जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक गांव में एक या दो महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा। इन महिलाओं को विभाग खराब कनेक्शन को बदलवाने, कनेक्शनों को वैध करवाने, बिल एकत्र करने सहित अनेक जिम्मेवारी दी जाएगी। बता दें कि सरकार की तरफ से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कनेक्शन करवाने व कटवाने के स्वयं सहायता समूह से करना होगा संपर्क:

गांवों में स्वयं सहायता समूह के तहत महिलाओं को रखने के बाद कनेक्शनों को आनलाइन प्रक्रिया से वैध करवाने, पुराने कनेक्शनों को कटवाने और नए लगवाने के लिए समूह के सदस्यों से संपर्क करना पड़ेगा। बिस्वास पोर्टल पर नए कनेक्शन की आनलाइन प्रक्रिया के 50 रुपये, दोबारा कनेक्शन आनलाइन करवाने के 50 रुपये सहित अन्य प्रकार के कनेक्शनों की जांच समूह की महिलाएं करेगी।

अटेली, सीहमा ब्लॉक बेहतर, सतनाली व महेंद्रगढ़ पीछे:

जिले के सीहमा ब्लॉक के सभी गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाए जा चुके हैं, वहीं अटेली के एक गांव में स्वयं सहायता समूह नहीं बनाया गया है। जबकि महेंद्रगढ़ व सतनाली ब्लॉक अभी स्वयं सहायता समूह बनाने में काफी पीछे हैं। इनमें नांगल चौधरी, नारनौल, निजामपुर ब्लॉक में भी शत प्रतिशत समूह नहीं बने हैं।

जिले में ब्लॉक वाइज बनाए गए स्वयं सहायता समूह

ब्लाॅक ग्राम पंचायत एसएचजी पेंडिंग एसएचजी

अटेली नांगल 43 42 01

कनीना 53 23 30

महेंद्रगढ़ 65 20 45

नांगल चौधरी 45 25 20

नारनौल 52 43 09

निजामपुर 31 08 23

सतनाली 25 04 21

सीहमा 29 29 00

कुल 343 194 149




जिले के प्रत्येक गांव में स्वयं सहायता समूह की एक या दो महिलाओं को कनेक्शन कटवाने व वैध करवाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। अभी कुछ गांवों में स्वयं सहायता समूह नहीं बने हैं, जिसकी वजह से परेशानी आ रही है।

मंगतू राम सरसवा, सलाहकार, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल।



जिले में जिन गांवों में स्वयं सहायता समूह नहीं बनाए गए हैं, उनमें जल्द ही बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगामी कुछ माह में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

शिखा, डीपीएम, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed