फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women's Commission committed to protecting women's rights: Meena Parmar

महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मीना परमार

Tue, 07 Jul 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Women's Commission committed to protecting women's rights: Meena Parmar
फोटो 2अस्पताल में मरीजों से हाल-चाल जानती वाइस चेयरमैन मीना परमार।स्रोत:प्रशासन
नारनौल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरमैन मीना परमार ने मंगलवार को अस्पताल, जेल, महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग के दरवाजे पीड़ितों के लिए 24 घंटे खुले हैं।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरमैन ने सबसे पहले उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण कर महिला बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल पहुंचीं, जहां महिला वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना। सरकार की ओर से दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने लघु सचिवालय के पुराने भवन में भूतल पर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं को दी जा रही आश्रय व परामर्श सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा प्रबंधों और शिकायतों के निवारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी कि आयोग के समक्ष आने वाली हर महिला की समस्या का पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

वाइस चेयरमैन ने महिला सुरक्षा और कल्याण से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला थानों और वन स्टॉप सेंटर जैसे संवेदनशील स्थानों पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर जेल अधीक्षक संजय बांगड़, सीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार, महिला थाना एसएचओ मंजूशा, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वंदना यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed