फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women provided with seating facilities in the PPC Block.

Mahendragarh-Narnaul News: पीपीसी ब्लॉक में महिलाओं को मिली बैठने की सुविधा

Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women provided with seating facilities in the PPC Block.
फोटो संख्या:60 अस्पताल के पीपीसी ब्लॉक में नई बैंच पर बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : बहराइच में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल के पीपीसी ब्लॉक में महिलाओं को बैठने के लिए पत्थर व दीवारों का सहारा लेना पड़ता था किसी को तो बैठने की जगह भी नहीं मिल पाती थी। इस समस्या को अमर उजाला में उठाया गया तो अब ब्लॉक में महिलाओं को बैठने की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 11 फरवरी के संस्करण में महिलाओं के लिए कुर्सियां कम नामक शीर्षक से मुद्दा उठाया था। इसमें महिलाओं ने अपनी परेशानी बताई और बाद में अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। अब अस्पताल की ओर से बैंच खरीदने की प्रक्रिया पूरी की गई है और पीपीसी ब्लॉक में महिलाओं के लिए कुर्सियां रखीं गई हैं।
विज्ञापन

अब यहां आने वाली महिलाओं को अपनी बारी तक खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे बैंच पर बैठकर अपने नंबर आने का इंतजार कर सकेंगी। इस खंड में सबसे अधिक मरीज आते हैं और विशेषकर गर्भावस्था के दौरान जांच व परिवार नियोजन के लिए महिलाएं यहां पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रतिदिन की ओपीडी 100 से अधिक रहती है। ऐसे में महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था। गर्भवती महिलाओं के लिए काफी देर तक खड़े रहना संभव नहीं हो पाता था। वह थकने के कारण जमीन पर ही बैठ जाती थी। इससे उनको काफी समस्या होती थी। अब इससे महिलाओं को राहत मिलेगी।

फोटो संख्या:60 अस्पताल के पीपीसी ब्लॉक में नई बैंच पर बैठी महिलाएं। संवाद

फोटो संख्या:60 अस्पताल के पीपीसी ब्लॉक में नई बैंच पर बैठी महिलाएं। संवाद- फोटो : बहराइच में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed