फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women enjoyed the Teej festival

Mahendragarh-Narnaul News: तीज महोत्सव का महिलाओं ने उठाया लुत्फ

Mon, 21 Jul 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 21 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women enjoyed the Teej festival
फोटो नंबर- 09रोटरी क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में उप​स्थित महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब सिटी और बेलाज ने मेहता चौक स्थित कुटुंब पैलेस में तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने म्यूजिकल ग्लास, बैलून चिपकाओ, गाना पहचानो, हूला हुप जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बेलाज क्लब की प्रधान निर्मल जिंदल ने बताया कि सावन में आने वाली हरियाली तीज हरियाली का प्रतीक है। इस दिन माता पार्वती ने सर्वप्रथम व्रत रखकर भगवान शंकर को वर स्वरूप मांगा था।
विज्ञापन

तब से हर वर्ष महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की कामना के लिए व्रत रखती हैं। कार्यक्रम के दौरान बेलाज की सचिव डॉ. ऊषा यादव व कोषाध्यक्ष डॉ. रजनी गर्ग ने खेल प्रतियोगिताओं में विजेता सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। रोटरी क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी ने कहा कि समय समय पर हर ऋतु के अनुसार हर त्योहार का अपना अलग महत्व है। रोटरी क्लब सामाजिक सरोकार के साथ-साथ अपनी पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए हर पर्व को उत्साह के साथ मनाता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed