{"_id":"69b5cfcdf9933eef340725b8","slug":"women-dominate-higher-education-outnumbering-men-in-research-degrees-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124792-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उच्च शिक्षा में महिलाओं का दबदबा, शोध उपाधियों में पुरुषों से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उच्च शिक्षा में महिलाओं का दबदबा, शोध उपाधियों में पुरुषों से आगे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में सफलता के आंकड़े इस सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले कुल 78 विद्यार्थियों में 40 महिला शोधार्थी शामिल रहे।
समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले कुल 1462 विद्यार्थियों में से 797 छात्र और 665 छात्राएं शामिल हैं। यह संख्या दर्शाती है कि उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्राओं की भागीदारी भी निरंतर बढ़ रही है और वे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
वहीं अगर प्रदेश में शिक्षा के बेहतर भविष्य की बात करें तो इन उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से कुल 679 विद्यार्थी हरियाणा राज्य से हैं जबकि 783 विद्यार्थी देश के अन्य राज्यों से यहां शिक्षा प्राप्त करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान बढ़ रही है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संवाद