फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman had gone to make tea, house caught fire due to cylinder leaking

Mahendragarh-Narnaul News: चाय बनाने गई थी महिला, सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग

Wed, 19 Jun 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman had gone to make tea, house caught fire due to cylinder leaking
फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल में रेफर के दौरान एंबुलेंस में बैठा आग से झुलसा गांव खुडाना निवा
महेंद्रगढ़। ग्राम पंचायत बास खुडाना की ढाणी खड़गवान में घरेलू गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग में दंपति व दो बच्चे झुलस गए। गंभीर हालत में परिजन चारों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने चारों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चूल्हा साफ करने के बाद लगाई गई पाइप ढीली होने से गैस का रिसाव हुआ था। ग्राम पंचायत बार खुडाना की ढाणी खड़गवान निवासी 42 वर्षीय बिजेंद्र, पत्नी 40 वर्षीय मंजू व 14 वर्षीय पुत्र रोहित व 12 वर्षीय बेटी चंचल झुलस गए।
विज्ञापन

राजस्थान में बतौर अध्यापक तैनात बिजेंद्र सिंह बुधवार सुबह गैस चुल्हे की पाइप ठीक करके रसोई बंद कर अपने कार्य में व्यस्त हो गए। घर पर निर्माण कार्य चल रहा था व बिजेंद्र के पिता सुरजभान मकान निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे। जब निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री व श्रमिकों के लिए बिजेंद्र की पत्नी मंजू चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंची तो गैस चलाने के लिए लाइटर दबाया तो अचानक आग लग गई। इस दौरान बेटा रोहित व बेटी चंचल भी रसोई घर के बाहर खेल रहे थे व बिजेंद्र सिंह भी रसोई दरवाजे के बाहर थे। आग चंद सेकेंड में रसोई से बाहर पहुंच गई व बिजेंद्र, रोहित व चंचल के कपडों में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद शोर सुनकर निर्माण में जुटे मिस्त्री व श्रमिकों के साथ-साथ सुरजभान ने आग पर काबू पाया। झुलसने से गंभीर हालत में चारों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चारों को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन चारों को एंबुलेंस के माध्यम से रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे जहां चारों को उपचाराधीन कर लिया।

फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल में रेफर के दौरान एंबुलेंस में बैठा आग से झुलसा गांव खुडाना निवा

फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल में रेफर के दौरान एंबुलेंस में बैठा आग से झुलसा गांव खुडाना निवा

फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल में रेफर के दौरान एंबुलेंस में बैठा आग से झुलसा गांव खुडाना निवा

फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल में रेफर के दौरान एंबुलेंस में बैठा आग से झुलसा गांव खुडाना निवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed