फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Gudha, relatives raise demand for investigation into cause of death

Mahendragarh-Narnaul News: गुढ़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने मौत के कारणों की जांच की मांग उठाई

Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Gudha, relatives raise demand for investigation into cause of death
गांव गुढ़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने पर महिला के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मौत के कारणों की जांच करने की मांग उठाई है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अलवर के गांव जालास मनेठी निवासी सत्यनारायण ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की 20 वर्षीय काजल की शादी गांव गुढ़ा दीपक के साथ 2021 में हुई थी। काजल के एक साढे़ तीन वर्ष का बच्चा है। उसकी लड़की काजल के बीमार होने की सूचना उसके दामाद दीपक ने फोन पर दी थी। काजल बीमारी की सूचना पाकर वह और काजल की मां मंजू गुढ़ा पहुंचे। वह अपनी लड़की काजल को उपचार के लिए कनीना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसके उपरांत परिजन उसे सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों की मांग है कि चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा मौत के कारणों की जांच की जाए। पुलिस ने मृतका के पिता सत्यनारायण के बयान पर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed