फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   With the chanting of Mahadev, devotees performed Jalabhishek on Shivling.

Mahendragarh-Narnaul News: महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने किया शिवलिंग पर जलाभिषेक

Sun, 15 Feb 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
With the chanting of Mahadev, devotees performed Jalabhishek on Shivling.
फोटो संख्या:70- मोदाश्रम मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोले शंकर पर फल, फूल, नैवेद्य, भांग, बेलपत्र चढ़ाकर पूजा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। शहर के विभिन्न मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। शहर के मोदाश्रम मंदिर, पुराना शिव मंदिर पीपल वाला, शिव मंदिर, मोहल्ला सैनीपुरा में शिव मंदिर, सब्जी मंडी में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर दूल्हा रूप में दर्शन देने के साथ-साथ भगवान चंद्रमोली का सप्तधान रूप में शृंगार कर फल व फूलों से बना सेहरा सजाया। महिलाओं ने शिव-पार्वती विवाह के भजन किए गए। उन्होंने बताया कि मेल के दौरान मोदाश्रम मंदिर अखाड़े में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया जलाभिषेक
कनीना। गांव बाघोत स्थित पवित्र बाघेश्वर धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र भर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया। मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव और ऊं नमः शिवाय के जयकारों से गुंजायमान रहा। संवाद

-----------------
शिव महिमा का किया गुणगान
कनीना। गांव खेड़ी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव परिवार की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे व रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रागनी कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिव महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर कैप्टन राम अवतार सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, सूबेदार सतपाल सिंह, ठाकुर बलजीत सिंह, कोच जसमेर सिंह, जगमोहन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed