{"_id":"6ae4eb136b054b794f0c68d2","slug":"with-prices-down-people-getting-jewelry-made-today-shopping-ahead-of-their-weddings-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147260-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भाव गिरे तो आज ही बनवा लो गहने, शादी से पहले ही खरीदारी में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भाव गिरे तो आज ही बनवा लो गहने, शादी से पहले ही खरीदारी में जुटे लोग
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19आभूषण बनाते कारीगर। संवाद
नारनौल। दिवाली से पहले सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट से आभूषण बाजार में एक बार फिर मांग बढ़ने लगी है। दिवाली और देवउठनी एकादशी पर हर साल आभूषण कारोबार में तेजी आती है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार भाव अब भी ज्यादा हैं।
पिछले साल 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 21 हजार और चांदी का 1 लाख 75 हजार रुपये तक था। इस साल सोना 1 लाख 31 हजार और चांदी 1 लाख 88 हजार रुपये तक बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद खरीद में कुछ कमी आई थी। इसके चलते तीन-चार माह पहले की तेजी में करीब 20 से 25 प्रतिशत की गिरावट आई है।
आभूषण विक्रेता जयप्रकाश गर्ग और जितेंद्र ने बताया कि जून में सोने का भाव 1 लाख 65 हजार और चांदी का 2 लाख 45 हजार रुपये के आसपास था। भाव गिरने से ग्राहक लौटे हैं, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार करीब 50 प्रतिशत कम रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि दिवाली सीजन में जिले में आभूषण का कारोबार 90 से 100 करोड़ रुपये तक रहेगा।
विज्ञापन
बर्तन महंगे, फिर भी बढ़ी खरीदारी
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। देवउठनी एकादशी पर शादी की तैयारी कर रहे लोग भी दिवाली से पहले बर्तन और दूसरा सामान खरीद रहे हैं। 101 बर्तनों का सेट लोगों की पसंद बना हुआ है। बर्तन विक्रेता राजाराम और दिनेश ने बताया कि स्टील के भाव में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन तांबा, पीतल और कांसा करीब 50 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में इस बार बर्तनों का व्यापार ज्यादा है। दिवाली और देवउठनी पर जिले में करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है।
..................
बहन के बच्चों की शादी आने वाले कुछ सालों में करने की योजना है। भाव गिरने से आभूषण अभी से बनवा रहे हैं, ताकि बाद में भाव बढ़ें तो अतिरिक्त खर्च से बच सकें।-अजीत सिंह, वार्ड-1, नांगल चौधरी
................
देवउठनी एकादशी पर बेटी की शादी तय है। शादी में बहुत कम समय बचा है, इसलिए दिवाली से पहले ही बर्तन और दूसरा सामान खरीद रहे हैं। पिछले साल भी घर के इस्तेमाल के लिए बर्तन खरीदे थे लेकिन इस बार बर्तनों के दाम ज्यादा हैं।-राजेश कुमार, गांव सागवा