फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Will the city's face change with the CM visit Focus on the crore plan

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम आएंगे तो बदलेगी शहर की तस्वीर? 139 करोड़ की योजना पर नजर

Mon, 14 Sep 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Will the city's face change with the CM visit Focus on the crore plan
फोटो संख्या63- हुड्डा पार्क में  खराब पड़ा बड़ा फव्वारा--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के विकास के लिए तैयार 139 करोड़ रुपये की योजना पांच माह बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। अब 17 सितंबर को सीएम सैनी के डेढ़ माह में दूसरी बार जिले के दौरे से उम्मीद जगी है कि विकास योजना जल्द सिरे चढ़ेगी और शहर के लिए नई घोषणाएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने एक एजेंसी से पूरे शहर का सर्वे कराया था। सर्वे के बाद सड़क, भवन, पार्क, नालियां, सीवर व्यवस्था, सफाई, शहर के प्रवेश द्वार और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 139 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया। नगर पालिका ने इसके लिए 23 एजेंडे भी प्रस्ताव में शामिल किए हैं।
विज्ञापन

इस योजना को लेकर विधायक और नगर पालिका चेयरमैन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं और शहर की जरूरतों पर चर्चा भी हुई है। इसके बावजूद बजट स्वीकृति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बस स्टैंड तक ही हुआ पैचवर्क, बाकी सड़कें बदहाल
शहर में मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए फिलहाल बस स्टैंड तक ही सड़क पर पैचवर्क कराया गया है। शहर की अन्य सड़कों की हालत अब भी खराब है। कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं तो कहीं सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और केवल कंक्रीट नजर आती है। अगर मुख्यमंत्री शहर की अन्य सड़कों से गुजरें तो उन्हें जमीनी स्थिति का पता चल सकेगा।

---------------
----------------
- इन विकास कार्याें के भेजे गए हैं प्रस्ताव

- शहर में इंडोर स्टेडियम के लिए 499.93 लाख रुपये।

- आधुनिक पुस्तकालय के लिए 1185.68 लाख रुपये।
- अटल बिहारी वाजपेयी सामुदायिक भवन के विकास के लिए 96.16 लाख।
- 500 सीट ऑडिटोरियम के लिए 1931.22 लाख।

- हुड्डा पार्क नवीनीकरण के लिए 485.22 लाख।
- वार्ड 13 में सामुदायिक भवन के लिए 864.29 लाख।
- पुराने नपा भवन में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 624.58 लाख।
- हुड्डा पार्क में दिव्यांग पार्क के लिए 47.99 लाख ।
- बगीची मंदिर से माजरा खुर्द तक पैदल पथ के लिए 209.28 लाख।

- राव तुलाराम प्रतिमा से बालाजी चौक तक पथ के लिए 571.80 लाख।
- बालाजी चौक से अनाज मंडी गेट तक पथ के लिए 298.99 लाख।
- माता मसानी मंदिर से नपा सीमा तक पथ व सड़क के लिए 245.63 लाख ।
- माता मसानी मंदिर से माजरा खुर्द तक पथ व सड़क के लिए 185.01 लाख।
- सैनीपुरा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक सड़क के लिए 49.55 लाख।
- बालाजी चौक से माता मसानी मंदिर तक पथ के लिए 95.50 लाख।
- राजकीय कॉलेज के पीछे पार्क के लिए 825 लाख।

- मोड़ावाला आश्रम के सामने पार्क के लिए 495 लाख ।

- मॉडल संस्कृति स्कूल से बीआर आंबेडकर चौक तक नाले के लिए 81.27 लाख।
- ब्रह्मचारी रोड से बीआर आंबेडकर चौक तक सड़क के लिए 78.03 लाख रुपये।
- शहर की ड्रेनेज व्यवस्था सुधार के लिए 2250 लाख रुपये।
- वार्ड 1 से 15 तक गलियों के लिए 1500 लाख रुपये।
- आईटीएमएस व कमांड सेंटर के लिए 393.06 लाख रुपये।
- स्ट्रीट लाइट, एलईडी व सोलर कार्य के लिए 943 लाख रुपये।

--------------

- वर्जन:
इन विकास कार्यों से शहर अपनी खोई हुई चमक वापस पा सकता है और सीएम से इस बारे में पहले भी मुलाकात हो चुकी है। अब 17 सितंबर को यह सौगात मिलने की उम्मीद है। अगर यह बजट स्वीकृत होता है तो शहर की सूरत बदल जाएगी और लोगों को भी सुविधाओं मिलेंगी। -रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या63- हुड्डा पार्क में  खराब पड़ा बड़ा फव्वारा--संवाद

फोटो संख्या63- हुड्डा पार्क में  खराब पड़ा बड़ा फव्वारा--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed