{"_id":"5f4a964f8ebc3e17580441ef","slug":"will-not-let-law-and-order-deteriorate-at-any-cost-omprakash-narnol-news-rtk571078063","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था को किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था को किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे : ओमप्रकाश
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अमित कुमार का हालचाल जानते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
- फोटो : Narnol
Link Copied
राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने भाजपा नेता के पुत्र अमित यादव पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात बदामाशों द्वारा गोली चलाने जाने व 50 लाख की रंगदारी मांगे जाने को लेकर प्रदेश के डीजीपी मनोज यादव व एसपी सुलोचना गजराज से दूरभाष पर बातचीत की और इस घटना में शामिल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
घटना के बाद राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचे अनेक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने मंत्री ओमप्रकाश यादव को जिले के बढ़ रही क्राइम की घटनाओं में अवगत करवाया। लोगों ने मंत्री को बताया कि महेंद्रगढ़ के सिसोठ गांव में एक जुलाई को गरीब एससी व्यक्ति श्रीराम की आधी रात गोली मारकर हत्या कर दी। उसके परिजनों ने महेंद्रगढ़ शहर में काफी दिनों धरना व भूख हड़ताल की। लेकिन, पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना से शहर के लोगों में भय है। लोगों की बात सुनने के बाद मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आश्वस्त किया कि शहर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मंत्री ओमप्रकाश यादव रेनबो अस्पताल में गोली लगने से घायल अमित यादव से मंत्री ने मुलाकात की। साथ ही दो दिन पहले नई सराय में व्यापारी रवि कुमार गुप्ता के आवास पर हुई घटना के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि लोग शांति बनाए रखे। बदमाशों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। लोगों को बार-बार मंत्री ओमप्रकाश यादव से पुलिस कप्तान सुलोचना गजराज की कार्य प्रणाली को लेकर शिकायत की तो उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आप लोगों की भावनाओं को जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलकर अवगत करवाएंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि दो दिन पहले क्षेत्र में बढ़ रही घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से भेंट कर उन्हें जिला में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से अवगत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।