फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Who will be crowned the winner of BJRD Mahakumbh, the decision will be taken today

Mahendragarh-Narnaul News: किसके सिर सजेगा बीजेआरडी महाकुंभ विजेता का ताज, फैसला होगा आज

Sat, 03 Feb 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Who will be crowned the winner of BJRD Mahakumbh, the decision will be taken today
बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में विजेता टीम के ​खिलाड़ी को मैन ऑफ दा मैच का ​खिताब देकर सम्मानित कर
महेंद्रगढ़। पिछले 12 दिनों से चल रहे बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का रविवार को फाइनल मुकाबला नंदगांव भिवानी व कोसली जीएसटी के बीच होगा। फाइनल 11 बजे शुरू होगा व 20 ओवरों का होगा। वहीं एथलेटिक्स व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एमपीएस नोएडा व जीएसटी कोसली के बीच हुआ। इसमें कोसली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस नोएडा की टीम 9 विकेट खोकर 142 रन बनाकर महज 11 रनों के अंतर से हार गई। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे सागर मिश्रा ने 43 गेंदों पर शानदार 59 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला नंदगांव भिवानी व अजय मेरठ के बीच खेला गया। नंदगांव भिवानी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। अजय मेरठ की टीम 17.4 ओवर में 86 रनों पर ही ढेर हो गई। नंदगांव की टीम ने 12 ओवरों में महज दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का किया। इस मैच में भगमेंद्र लाठर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होंगे एथेलेटिक्स के यह मुकाबले
वहीं रविवार से एथेलेटिक्स के मुकाबले भी होंगे। इनमें दौड़, लड़कियों की दौड़, बच्चों एवं बुजुर्गाें की दौड़, लंबीकूद व गोलाफेंक के मुकाबले रविवार को होंगे। 100 मीटर से 5 हजार मीटर की दौड़, 100 से 3 हजार मीटर लड़कियों की दौड़, बच्चों एवं बुजुर्गों की दौड़, लंबीकूद व गोला फेंक के मुकाबले बीजेआरडी स्टेडियम पाली में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed