फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Welcome to newly admitted students at Government Girls' College, Unhani.

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत

Tue, 04 Aug 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Welcome to newly admitted students at Government Girls' College, Unhani.
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने की। इस दौरान छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध संसाधनों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषताओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि छात्राओं के उच्च शिक्षा जीवन की नई शुरुआत का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल संवर्धन, नवाचार, रोजगारपरक शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसके साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्य और व्यक्तित्व विकास भी जुड़े हों।उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया और अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं, अभिभावकों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्हें पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, विभिन्न विभागों एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी गई।
छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed