फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weekly workshop on statistical data analysis started at HCU

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सांख्यिकीय डेटा विश्लेषण पर साप्ताहिक कार्यशाला शुरू

Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Weekly workshop on statistical data analysis started at HCU
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के सांख्यिकी विभाग द्वारा सांख्यिकीय डेटा विश्लेषण के लिए एसपीएसएस और आर साॅफ्टवेयर के उपयोग पर केंद्रित साप्ताहिक कार्यशाला के छठे संस्करण की शुरुआत सोमवार से हुई। 21 मार्च तक चलने वाली कार्यशाला का उद्देश्य डेटा विश्लेषण में विभिन्न सांख्यिकीय उपकरणों की आवश्यकता व उपयोगिता पर विस्तार से विमर्श करना है। कार्यशाला में विभिन्न शोधार्थियों व प्रतिभागी शिक्षकों को सांख्यिकीय उपकरणों के उपयोग और उससे शोध व अनुसंधान के स्तर पर आवश्यक परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह आयोजन समय की मांग है जो सांख्यिकी, गणित, मनोविज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा आदि विषयों में नवीन अनुसंधान की दिशा में अग्रसर युवाओं के लिए बेहद उपयोगी है। कार्यशाला की आयोजन सचिव व विभाग की सहायक आचार्य डाॅ. पवित्रा कुमारी ने बताया कि यह विभाग द्वारा इस गतिविधि के आयोजन का छठा संस्करण है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को सांख्यिकी तकनीक की उन्नत अवधारणाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यशाला में बीएचयू, एनआईटी कुरुक्षेत्र, आईसीएआर एमेटी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, सीसीएसएचएयू कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, एलपीयू यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ हकेंवि, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं पंजाबी यूनिवर्सिटी के शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थी प्रतिभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed