फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will change in the coming days, possibility of rain and hailstorm

Mahendragarh-Narnaul News: आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

Mon, 26 Feb 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Weather will change in the coming days, possibility of rain and hailstorm
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आने वाले दिनों में फिर मौसम बदलने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार रात को क्षेत्र में अनेक जगह पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं रविवार को भी दिनभर बादलवाही बनी रही, जिससे दिनभर ठंड का अहसास हुआ। मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में बारिश, तेज गति से हवा चलने, ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। जिससे एक बार फिर से धुंध, कोहरा और ठंड अपने रंग दिखाएगी। रविवार को जिला में नारनौल का रात्रि तापमान 11.0 डिग्री व महेंद्रगढ़ का 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का तापमान 22.0 और 21.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में आंशिक बादलवाही के साथ मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक सक्रिय मौसम प्रणाली द्वारा 18-20 फरवरी के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की गतिविधियों से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम का असर 27 फरवरी तक देखने को मिलेगा। इसके बाद 29 फरवरी को रात्रि को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में 1 से 3 मार्च के दौरान हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed