Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather takes a turn; relief from rain follows the sunshine.

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम ने बदला मिजाज,धूप के बाद बारिश से राहत

Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn; relief from rain follows the sunshine.
फोटो नंबर- 20तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्र में जमीन पर गिरा पेड़। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में रविवार को मौसम ने दिनभर अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए, तेज हवा चलीं और कई जगह बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह पेड़ टूटने की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते आने वाले दिनों में भी आंधी, बादलवाही और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी हरियाणा के ऊपर इस समय एक चक्रवातीय सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसके कारण मौसम लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 जून को पहला और 12 जून को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते 8 से 13 जून के बीच क्षेत्र में बादलवाही, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। रविवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed