फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water supply stopped while repairing sewer line, problems occurred

Mahendragarh-Narnaul News: सीवर लाइन ठीक करते समय जलापूर्ति रोकी, हुई परेशानी

Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped while repairing sewer line, problems occurred
फोटो नंबर-06श्योचंद।
नारनौल। स्थानीय मोहल्ला बांस, महाराणा प्रताप कॉलोनी और आदर्श नगर में पानी नहीं आने के कारण लोगों को एक सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड के समीप सीवर की मुख्य लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण सीवर लाइन के साथ गुजर रही पेयजल लाइन से पेयजल सप्लाई को भी एक सप्ताह से ठप कर दिया गया था। इसकी वजह से तीन मोहल्ले के करीब दो हजार लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इस कारण सबसे ज्यादा समस्या का सामना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


------------
पानी की पूर्ति के लिए सप्ताह में दो बार टैंक डलवाना पड़ा। पानी के एक टैंकर का मूल्य करीब 350 रुपये है। इस कारण अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ा।-श्योचंद, प्रताप कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

एक सप्ताह से पानी नहीं आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन से अपील है कि पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।- प्रहलाद राय, प्रताप कॉलोनी।

----------
वर्जन
बस स्टैंड के समीप मुख्य सीवर लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। इस कारण पेयजल सप्लाई को रोका गया था। हालांकि बुधवार सुबह से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कर दी गई है।-संजय जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed