फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water resources should not be exploited indiscriminately: Mohit

जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए : मोहित

Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water resources should not be exploited indiscriminately: Mohit
कनीना। उपमंडल के गांव सीहोर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा वीरवार को विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश यादव ने की।
विज्ञापन

जल जागरूकता कार्यक्रम में खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, व्यवहार परिवर्तन सम्प्रेषण, दूषित जल से होने वाली बीमारियां जैसे-डायरिया, त्वचा का संक्रमण,पेयजल की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए। यह कार्यक्रम जन भागीदारी से ही सफल हो सकता है। हमें प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल संसाधनों, पौधों व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे जल स्त्रोत से 10 मीटर की परिधि में कोई कूडा-कचरा, गोबर और गंदा पानी एकत्रित ना हो। विद्यालय में जल संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed