फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water rationing may be implemented if water does not reach the canal by April 25.

Mahendragarh-Narnaul News: 25 अप्रैल तक नहर में पानी न आने पर हो सकती है राशनिंग

Mon, 06 Apr 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water rationing may be implemented if water does not reach the canal by April 25.
फोटो नंबर-14नसीबपुर जलघर से फिल्टर कर सप्लाई किया जा रहा पानी। संवाद
नारनौल। गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों के अनुसार नहर का पानी 25 अप्रैल तक पहुंच जाता है तो शहर में पानी की सप्लाई बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। हालांकि, नहर में देरी होती है तो विभाग को पानी की राशनिंग लागू करने पर विचार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले शहर में पानी की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग ने दोनों प्रमुख जलघरों महेंद्रगढ़ रोड स्थित नसीबपुर और रेवाड़ी रोड पर विशेष ध्यान दिया है।
विज्ञापन

नसीबपुर जलघर से शहर के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में पानी की आपूर्ति होती है जबकि रेवाड़ी रोड जलघर से 20 प्रतिशत क्षेत्र को पानी मिलता है। वर्तमान में दोनों जलघरों के वाटर टैंकों की सफाई कर उन्हें लगभग 80 प्रतिशत तक भर दिया गया है जो 25 अप्रैल तक पर्याप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन नसीबपुर जलघर से करीब 16.50 एमएलडी और रेवाड़ी रोड से लगभग 5 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है। गर्मी को देखते हुए विभाग ने जलघरों की क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष कार्य भी करवाए हैं। नसीबपुर में क्लेरिफायर की सफाई करवाई गई है। वहीं, खराब पड़े पंप और मोटरों को भी दुरुस्त किया गया है।

वर्जन:
हमारे पास 25 अप्रैल तक के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में है। नहर समय पर आ जाती है तो राशनिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वैसे गर्मी को देखते हमें पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। गर्मी को देखते हुए वाटर टैंकों की क्षमता बढ़ाने के साथ जहां जरूरत थी वहां मोटर व पंप सेट भी ठीक करवा दिए गए हैं।-नरेश चंदेला, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed