फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water problam in narnaul city, people protest

पानी के लिए बवाल, लगाया जाम

Sun, 03 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
water problam in narnaul city, people protest
पानी के लिए मचा बवाल, लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी के दस्तक देते ही शहर और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। शनिवार को कई मोहल्लों की महिलाओं ने दो अलग-अलग जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने एक्सईएन के घर पर जाकर प्रदर्शन किया और पुरानी कचहरी स्थित वाटर वर्कर्स पर ताला भी जड़ दिया। बृहस्पतिवार को मोहल्ला खड़खड़ी की महिलाओं ने पानी की समस्याओं को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जमकर हंगामा किया था। वहीं शनिवार को शहर के दो स्थानों पर पेयजल की समस्या से त्रस्त लोगों ने जाम लगाकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। सुबह करीब 8 बजे ही शहर के मोहल्ला शिव नगर और मीरांजी के लोगों आक्रोश फूट पड़ा और आम लोग विशेषकर महिलाओं मोहल्ले में एकत्रित हुई। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए पुरानी कचहरी के पास बनी पानी की टंकी पर ताला लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लेकिन काफी समय तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों को गुस्सा ओर अधिक बढ़ गया। जिसके चलते विरोध जता रहे लोग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार के निवास पर जा धमके। जहां पानी से त्रस्त लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं महिलाओं ने पुरानी कचहरी स्थित वाटर वर्कर्स पर ताला भी लगा दिया।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता ने सुनी समस्या
पानी की समस्याओं को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के निवास पर पहुंचे, जहां कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार ने लोगों को बताया कि शुक्रवार को नहरों में पानी आया है। पानी सप्लाई के टैंकरों को नहरी पानी से भरवाया जा रहा है। एक-दो दिन में शहर की पानी सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। अधिकारी के इस आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


चार दिन में एक बार हो रही पानी सप्लाई
पानी की समस्या को लेकर अपना विरोध जता रहे लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले एक महीने से चार दिन में एक बार पीने का पानी आता है। इसके साथ ही पूरे जनवरी मास में उनके मोहल्ले में गंदा पानी आता रहा। जिसके चलते कई लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ा। उक्त समस्या को लेकर मोहल्ला निवासी सुशील चौटाला ने सीएम विंडो में शिकायत दी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द समाधान नहीं हुआ सड़कों पर उतरेंगे लोग
प्रदर्शन कर रही अनीता देवी, रतना देवी, संतोष देवी, मंजू, रानी देवी, आरती, रेखा, कृष्णा, पुष्पा, नवीन कुमार, राधेश्याम, रतनलाल, गोपाल सोनी, मंजीत सिंह, रामचंद्र और अभिषेक आदि लोगों ने रोष जताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनके मोहल्ले में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने का मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पानी से त्रस्त नलापुर के लोगों ने लगाया जाम
वहीं दूसरी ओर शिवनगर के लोगों की समस्या से जन स्वास्थ्य विभाग निपटा भी नहीं था कि पानी की समस्या को लेकर मोहल्ला नलापुर की महिलाएं भी सड़कों पर उतर आई। दोपहर करीब 9 बजे तालाब बहादुर सिंह स्थित जैन धर्मशाला के पास अवरुद्ध डाल जाम लगा दिया। जाम के कारण नई मंडी, रेलवे रोड और कालेजों में आने व जाने वालों राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक घंटे बाद पहुंचे विभाग के अधिकारी
जाम की सूचना पाकर करीब एक घंटे बाद करीब 10 बजे जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की बात पर अड़ गई। इस मौके पर मोहल्ला नलापुर की महिलाओं ने अधिकारी को बताया कि उनके मोहल्ले में सात दिनों से गंदा पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत वे प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन आज तक उसका समाधान नहीं हो सका है।


एसडीओ के आश्वासन के बाद खोला जाम
एसडीओ नवीन कुमार ने जाम लगा रही महिलाओं को जल्द से जल्द मोहल्ले में पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसडीओ ने बताया कि अवैध कनेक्शनों को एक या दो दिन में काट दिया जाएगा और उन कनेक्शनों को भी काट दिया जाएगा, जिनका पानी लीक होता है। उन्होंने भविष्य में ऐसे कनेक्शनधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद नलापुर मोहल्ले की महिलाएं शांत हुई और लगभग डेढ़ घंटे के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed