फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water is reaching less due to lack of cleaning of canals

Mahendragarh-Narnaul News: नहरों की सफाई नहीं हाेने से कम पहुंच रहा पानी

Thu, 28 Nov 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Water is reaching less due to lack of cleaning of canals
नारनौल। रबी सीजन में नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने के विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सिंचाई विभाग ने नारनौल सर्कल की माइनरों की सफाई के लिए करीब 50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसमें नारनौल उपमंडल एक के अधीन आने वाली 11 और उपमंडल दो के अधीन आने वाली 13 माइनर की सफाई होगी।
विज्ञापन

अब विभाग ने काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नहरों की सफाई होने से पानी टेल तक पहुंच सकेगा। वैसे भी इस समय किसानों को फसल में पहला पानी देने के लिए आवश्यकता ज्यादा रहती है। अब पानी की मात्रा कम पहुंचने से किसानों को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। बता दें कि माइनर में मिट्टी के जमा होने से पानी कम मिल रहा है। अब इस समस्या के निदान के लिए सिंचाई विभाग ने सफाई के लिए टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं व सरसों की करीब ढाई से तीन लाख हेक्टेयर में खेती की जाती है। जिन गांवों में भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है, उन किसानों को नहरी पानी की ज्यादा आवश्यकता रहती है। अगर समय पर फसल में पानी मिल जाए तो बेहतर पैदावार होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरों की साफ सफाई नहीं होने से नारनौल सर्कल में पानी कम पहुंच रहा है। नहर में 1250 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है, लेकिन नारनौल सर्कल को करीब 850 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। ऐसे में करीब 400 क्यूसेक पानी कम मिलने से अंतिम टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। अब सफाई होने से फिर से ज्यादा मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।


इंसेट
सफाई होने से पानी के बहाव में आएगी तेजी

नहरों की साफ सफाई नहीं होने से पानी का बहाव धीमा हो जाता है। इसकी वजह से किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पाता है। इससे टेल तक पहुंचने से पहले ही पानी खत्म हो जाता है।




वर्जन

माइनर की सफाई के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। नहरों की साफ सफाई होने से पानी टेल तक आसानी से पहुंच सकेगा।-अशोक यादव, एसडीओ सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed