फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wastewater spreading on the road in Bevel for the last 8 years could not be solved

Mahendragarh-Narnaul News: बेवल में पिछले 8 वर्षों से रोड पर फैले गंदे पानी का नहीं हो पाया समाधान

Wed, 24 Apr 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wastewater spreading on the road in Bevel for the last 8 years could not be solved
फोटो-11 गांव बेवल में सड़क पर फैला दू​षित पानी। स्त्रोत- संवाद
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव बेवल में पिछले 8 सालों से गांव की मुख्य फिरनी में गंदा पानी जमा होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व दिशा की ओर यह गांव की फिरनी जो गांव को जोड़ती है। इस फिरनी पर गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से पिछले 8 सालों से गंदा पानी खड़ा रहता है। इससे आसपास के रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तो उनका वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस गंदे पानी की निकासी न होने कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं गंदगी के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। इसकी शिकायत बीडीपीओ को भी लिखित में की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।


गांव की मुख्य फिरनी साढ़े 27 फिट चौड़ी है, जिसका निर्माण कार्य बीडीपीओ के अंतर्गत आता है। इसके लिए प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। 2011 में पानी की लाइन बिछाई गई थी, उस समय मार्ग को खुर्द-बुर्द किया गया व इतना ही नहीं उसके बाद 12 इंच मोटी सीवर लाइन के लिए खोदाई की गई। इसके कारण यह मुख्य मार्ग गंदे पानी के जमावड़े में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

योगेन्द्र सिंह, सरपंच बेवल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed