फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Warning given to gherao the Sub-Divisional Engineer's office

Mahendragarh-Narnaul News: उपमंडल अभियंता कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

Sat, 27 Jul 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Warning given to gherao the Sub-Divisional Engineer's office
सतनाली। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सतनाली खंड के कर्मचारियों ने बूस्टिंग स्टेशन पर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान सुरेंद्र जोगी ने की व मंच का संचालन खंड प्रधान बीर सिंह शेखावत ने किया।
विज्ञापन

ब्रांच प्रधान सुरेंद्र जोगी ने बताया कि उपमंडल अभियंता प्रेमचंद को संगठन ने 26 फरवरी 2024 को मांग पत्र दिया था। न तो संगठन को मिलने का समय दिया और न ही मांगें पूरी की गई। इसके पश्चात 12 जून को मांग पत्र दिया तब 21 जून को शिष्टमंडल की बैठक हुई। उपमंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता ने 20 दिन में सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन संगठन को दिया था। कर्मचारियों के लिए न तो बैठने के लिए सीट लगवाई गई है और न ही पंखे लगवाए गये है। यदि मांगे पूरी नहीं कि गई तो सोमवार को महेंद्रगढ़ कार्यालय में उपमंडल अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र कामरेड, यशपाल, कुलदीप, हैपी, प्रदीप, सोमबीर शेखावत, सुरेंद्र, रविंद्र ढ़ाणा, नवीन कुमार, धर्मपाल, भगवान सिंह अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed