Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waiting for Jesus second in Rangoli competition

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में प्रतीक्षा तो यीशु द्वितीय

Tue, 17 Feb 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Jesus second in Rangoli competition
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। स्र
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में प्रतीक्षा प्रथम, यीशु द्वितीय व नेहा तृतीय रही। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में रिद्धिमा प्रथम, साहिल द्वितीय व सुमित तृतीय रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, प्रिया द्वितीय व अजय, दिनेश ने संयुक्त रूप से तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रक्षा प्रथम, प्रिया, प्रियंका ने संयुक्त रूप से द्वितीय व जानवी तृतीय रही।
विज्ञापन

कार्टूनिंग प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, पूरणमल द्वितीय व प्रियंका तृतीय रही। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में सुमित प्रथम, साहिल द्वितीय व प्रियंका तृतीय रही। कोलाज प्रतियोगिता में रिद्धिमा प्रथम, नेहा द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. बीआर यादव मुख्य अतिथि रहे। प्रो. बीआर यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव व सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रो. बीआर यादव ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी छुपी प्रतिभा को पहचानने, निखारने व प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

मंगलवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें हरियाणवी रागिनी, एकल गीत (हरियाणवी), एकल गीत (सामान्य वर्ग), हरियाणवी एकल नृत्य (पुरुष), हरियाणवी एकल नृत्य (महिला), समूह नृत्य, कविता पाठ (हिंदी, हरियाणवी, पंजाबी, अंग्रेजी एवं उर्दू, संस्कृत श्लोक उच्चारण व वाद–विवाद प्रतियोगिता (हिन्दी एवं अंग्रेजी) आदि सम्मिलित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed