{"_id":"67aba608d12a1e2db200fe4b","slug":"volunteers-raised-awareness-about-cleanliness-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115144-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
Wed, 12 Feb 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छ भारत अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्रो. विजय यादव ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जीवनशैली होनी चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि साफ-सुथरा वातावरण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. सोमवीर सिवाच ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि भारत एक स्वच्छ और विकसित राष्ट्र बने।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सह संयोजक डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. पविता भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्रों को सफाई के प्रति जागरूक रहने और इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।