{"_id":"61cb60dc89810c5a7c5ec869","slug":"villagers-of-dancholi-demanded-to-stop-the-registration-of-land-narnol-news-rtk6341535102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनचौली के ग्रामीणों ने की जमीन की रजिस्ट्री रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दनचौली के ग्रामीणों ने की जमीन की रजिस्ट्री रोकने की मांग
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते दनचौली के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Narnol
गांव की काश्त की जमीन की रजिस्ट्री कराने के विरोध में दनचौली के ग्रामीणों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में एकत्रित होकर तहसीलदार विकास कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की काश्त की जमीन का बैयनामा एवं रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग की गई। जोगेंद्र छिल्लर, अशोक नंबरदार, सुमेर सिंह, कमल सिंह, नरेंद्र सिंह, महावीर, लीलाराम, मुकेश, अजीत, श्योनारायण व ओमप्रकाश ने बताया अराजी खेवट नंबर 81 वाका गांव दनचौली के खाना काश्त है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों के नाम बतौर काश्तकार गांव की खेती की जमीन करीब 300 सालों से दर्ज चली आ रही है। उन्होंने बताया कि अब एक रजिस्ट्री बैयनामा वसीका नंबर: 6398 को 23 सितंबर 2021 को उपरोक्त खेवट नंबर 81 को भू माफिया के हक में गुपचुप तरीके तस्दीक हो चुकी है, जोकि हर सूरत में काबिले निरस्त है। इसलिए इस रजिस्ट्री की रूह की रूह से अगर इंतकाल तस्दीक करवाने के लिए कोई भी आवेदन आता है तो उस इंतकाल को तस्दीक न किए जाए तथा उसे रोक दिया जाए और इस रजिस्ट्री बैयनामा को रद्द कर दिया जाए।
ग्रामीणों ने तहसीलदार से इस मामले में ग्रामीणों की मदद करने की मांग की। तहसीलदार विकास कुमार ने कहा कि इस मामले में वह नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। इस अवसर पर छोटेलाल, राजेश, महा सिंह, विरेंद्र, अशोक, जयसिंह, रमेशचंद, कप्तान सिंह, रोहतास, दीपेंद्र, महीपाल, रणवीर, नवीन, संदीप, सूबे सिंह, सुरेश, रामनिवास, कमल, अजीत, जगदीश, अमित, प्रमोद, सत्यवान, रवि, राजपाल, युद्धवीर, धर्मपाल, रामू सिंह, हरफूल, राजेश व सुमेर मौजूद रहे।