{"_id":"6a1b281e6266fb422b0c178f","slug":"villagers-express-gratitude-for-approval-of-rampura-minor-extension-and-johad-construction-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140564-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रामपुरा माइनर विस्तार और जोहड़ निर्माण को मिली मंजूरी पर ग्रामीणों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रामपुरा माइनर विस्तार और जोहड़ निर्माण को मिली मंजूरी पर ग्रामीणों ने जताया आभार
विज्ञापन
मंडी अटेली। रामपुरा माइनर के विस्तारीकरण के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये व गांव नावदी में जोहड़ निर्माण व विकास कार्यों के लिए 3.15 करोड़ रुपये मंजूर होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शनिवार को गांव नावदी के ग्रामीण पूर्व पंच अशोक के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय पहुंचे और उनके पीए विकास से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने मांग की कि रामपुरा माइनर के विस्तारीकरण का टेंडर जल्द जारी कर कार्य में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से गांवों के जोहड़ों में वर्षा जल का संचय होगा और सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी।
पूर्व पंच अशोक ने बताया कि गांव नावदी में पहले से दो जोहड़ बने हुए हैं। अब मंजूर राशि से तीसरे जोहड़ नीमला की खुदाई के साथ उसकी चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नहर से पाइपलाइन जोड़कर नया जोहड़ बनाया जाएगा जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। पहाड़ी क्षेत्र के वर्षा जल को पाइपलाइन के माध्यम से सती माता जोहड़ से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रामपुरा माइनर की क्षमता 10 क्यूसेक है जिसे विस्तारीकरण के बाद बढ़ाकर 25 क्यूसेक किया जाएगा। इससे नावदी, रामपुरा, कांटी, खेड़ी और बांस सहित कई गांवों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच बाबूलाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।