{"_id":"5f8ddf618ebc3e9bbb18d1f3","slug":"villagers-erupt-on-shabby-state-highway-jammed-in-nangal-sirohi-narnol-news-rtk5791420194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर स्टेट हाइवे पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नांगल सिरोही में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर स्टेट हाइवे पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नांगल सिरोही में लगाया जाम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे की बदहाली से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को नांगल सिरोही में जाम लगा दिया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की दो-दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। मौके पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सोमदत्त शर्मा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को एस्टिमेट पास होते ही सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया। ग्रामीण उनकी बात से सहमत नहीं हुए। बाद में सिटी थाना प्रभारी अजयवीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाकर जाम को खुलवाया।
महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पिछले करीब तीन साल से जर्जर हालत में है। पिछले वर्ष सीएम मनोहरलाल की रथ यात्रा निकालते से समय गड्ढों को भरकर काम चलाऊ किया गया था। एक ही बारिश के बाद सभी गड्ढों से कंकरीट बाहर आ गया। भारी वाहनों के कारण हाईवे अब पूरी तरह से टूट चुका है। हाईवे जर्जर हालत में होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। सोमवार को गांव नांगल सिरोही के लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताया। दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पत्थर, टायर आदि डालकर सड़क पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सोमदत्त शर्मा ने ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने कहा कि रोड की मरम्मत के लिए बजट का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा हुआ है। बाद में सिटी थाना प्रभारी अजयवीर नांगल सिरोही पहुंचे। उन्होंने कहा जल्द ही इस रोड का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों करीब पौने 4 बजे जाम खोला।
एक साल से खा रहे धूल
ग्रामीणों ने कहा कि एनएचआई ने पांच साल इस रोड को अपने पास रखा। एनएचआई का दर्जा रहते समय पांच साल में इस सड़क को फोरलेन नहीं किया गया। फोरलेन तो दूर इस सड़क की अच्छी तरह से रिपेयरिंग तक नहीं की गई। जून 2020 में नेशनल हाईवे से अधिसूचित कर स्टेट हाईवे कर दिया। छह महीने से यह रोड प्रदेश सरकार के पास है। इसके बाद भी अब तक इसके गड्ढे भी नहीं भरे गए। वाहनों के गुजरने पर सड़क पर धूल उड़ती है। जिससे लोगों को सांस की बीमारी का खतरा बढ़ गया है। कई बार प्रशासन को अवगत भी करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
चार दिन पहले सतनाली चौक दुकानदारों ने जताया था विरोध...
स्टेट हाईवे की बदहाली को लेकर 15 अक्तूबर को सतनाली चौक के दुकानदारों ने रोड पर उतरकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में हाइवे से गुजर रहे विधायक राव दान सिंह भी उतरे थे। उन्होंने अपना काफिला रोक कर प्रदर्शनकारियों की बात सुनी। साथ ही हर स्तर पर उनके सहयोग का एलान किया। विधायक ने कहा अधिकारियों से सवाल जवाब करेंगे।
वर्जन
हम लगभग रिपेयरिंग के लिए चार करोड़ का एस्टिमेट मुख्यालय को भेज चुके हैं। सितंबर माह में 13.38 करोड़ रुपये का दूसरा एस्टिमेट भेजा है। जो भी बजट पास हो जाएगा तो हम टेंडर लगाकर काम शुरू करवा देंगे।
-सोमदत्त शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।