फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers did cleanliness in village Rambas

Mahendragarh-Narnaul News: गांव रामबास में ग्रामीणों ने की साफ-सफाई

Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers did cleanliness in village Rambas
कनीना। गांव रामबास में रविवार को ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। सरपंच प्रतिनिधि अधिवक्ता कुलदीप यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत रामबास व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करके प्रत्येक महीने के पहले रविवार को साफ-सफाई, स्वच्छता व हरित ग्राम के लिए सामूहिक श्रमदान का संकल्प लिया। रविवार को ग्रामीणों ने राधाकृष्ण मंदिर के पास पार्क, धर्मशाला परिसर के पास साफ-सफाई, पौधों की कटाई व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की गई। उन्होंने कहा कि सब मिलकर बड़ी से बड़ी समस्या को हल कर सकते हैं, जिसको लेकर ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की ओर से गांव में सफाई व अन्य कार्य किए गए हैं। यह जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में उदाहरण पेश करेंगे। इस मौके पर बनवारी लाल, वेदप्रकाश, फुल सिंह, कृष्ण, अमित, ओमप्रकाश, अधिवक्ता संजीत, विकास, सोमबीर, सिकंदर पंच, बिल्लू, वेदप्रकाश सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed