फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers demanded facilities and reservation

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने की सुविधाओं, आरक्षण की मांग

Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers demanded facilities and reservation
फोटो 23कोरियावास मेडिकल कालेज के बाहर आयोजित मीटिंग में हिस्सा लेते संघर्ष समिति के सदस्य, ग्रा - फोटो : मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी।
नारनौल। कोरियावास मेडिकल काॅलेज के सामने चल रहे धरने के दौरान बुधवार को संघर्ष समिति, ग्राम पंचायत कोरियावास व ग्रामीणों ने सुविधाओं और आरक्षण की मांग को लेकर बैठक की।
विज्ञापन


इसमें मांग गई कि सरकार काॅलेज का नाम शहीद राजा राव तुलाराम करती है तो वे खुश हैं। बैठक में कुछ यू-ट्यूब चैनल महापंचायत के नाम पर भ्रांतियां फैला रहे हैं। इसका ग्राम पंचायत कोरियावास खंडन करती है। काेरियावास गांव के नाम से किसी व्यक्ति विशेष ने जो आईडी बना रखी है उस पर लिखी गई पोस्ट, फोटो, वीडियो उसकी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया है। इसका ग्राम पंचायत कोरियावास से कोई संबंध नहीं है, जो कानूनन गलत है।
विज्ञापन


धरना संघर्ष समिति सदस्यों ने बताया कि मेडिकल काॅलेज कोरियावास सिर्फ कोरियावास गांव का ही नहीं बल्कि समस्त महेंद्रगढ़ जिले के प्रत्येक व्यक्ति का है। इसके नामकरण, सुविधाओं और आरक्षण को लेकर जिले की लगभग 200 पंचायतें कोरियावास गांव की पंचायत को ज्ञापन के माध्यम से अपना समर्थन दे चुकी हैं। इसकी प्रति मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कोरियावास ने पंच गणों की सहमति व दो तिहाई ग्रामवासियों की सहमति से चार मई 2023 को मेडिकल काॅलेज का नामकरण शहीद राजा राव तुलाराम के नाम से किया जाए और मेडिकल कालेज में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी (एचकेआरएन) कर्मचारी व (एमबीबीएस) सीटों में गांव कोरियावास के बच्चों को आरक्षण देने का प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed