फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers beat up the police who went to catch the drunkard

शराबी को पकड़ने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat up the police who went to catch the drunkard
नारनौल। गांव धानौता में सूचना मिलने पर शराबी को पकड़ने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। इस दौरान दो पुलिस कर्मी तथा एक एसपीओ को चोट आई। उनका नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिपाही पितांबर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह, चालक नरवीर, एसपीओ शुभराय डायल 112 गाड़ी पर तैनात थे। सोमवार सुबह लगभग 2.43 बजे कंट्रोल रूम पंचकूला से सूचना मिली थी कि गांव धानोता में एक व्यक्ति शराब पीकर गाली गलौज कर रहा है। सूचना मिलने पर वह और उसकी टीम वहां पर पहुंची। वहां पर देखा कि 20-25 लोग एकत्रित हो रखे थे और एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने उसको छुड़वाया। जब पुलिस उसको हिरासत में ले रही थी तो पुलिस के सामने ही विजय सरपंच ने उस व्यक्ति के साथ गाली गलौज की तथा मारपीट करने लगा। पुलिस ने इसका ऐतराज जताया। उसके बाद विजय सरपंच उन्हें भी गाली देने लगा। इसी दौरान विजय सरपंच, पांडे, चंद्रा, भोपाली, मुकेश एवं अन्य व्यक्तियों ने थप्पड़ एवं मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने गाड़ी में बैठकर जान बचाई। जब वो गाड़ी में बैठ रहे थे तो उन्होंने जाने नहीं देने और जान से मारने की बात कही। मारपीट में तीनों कर्मचारियों को अंदरूनी चोट आई है। गांव से निकलकर उन्होंने थाने में सूचना दी। सूचना मिलने पर अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उनको वहां से लेकर आई। पुलिस ने मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी दिए जाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed