{"_id":"6259ae722c20fd76084118bd","slug":"villagers-are-getting-upset-due-to-breaking-of-village-road-narnol-news-rtk6440048165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का रास्ता टूटने से ग्रामीण हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का रास्ता टूटने से ग्रामीण हो रहे परेशान
विज्ञापन
गांव रोपड सराय में टूटा रास्ता। संवाद
- फोटो : Narnol
खंड निजामपुर के गांव रोपड़ सराय में घर -घर पानी पहुंचाने की एवज में किया गया काम दो माह बाद भी टूटे रास्तों को ठीक नहीं किया गया । इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण महाबीर सिंह गांव रोपड़ सराय में घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए पानी की पाइप लाइन का काम किया गया था लेकिन दो माह बाद भी टूटे रास्तों को ठीक नहीं किया गया है। गांव में टूटे रास्ते होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार ठेकेदार से भी बात कर चुके हैं लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। ग्रामीण महाबीर पहलवान ने बताया की टूटे रास्तों से गांव में कई बार हादसे भी हो चुके हैं जिसकी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन ग्रामीणों की समस्या की और कोई घ्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
निजामपुर ब्लॉक के हर गांव से टूटे रास्तों की शिकायत मिल रही हैं। घर-घर में पानी के कनेक्शन करने का काम जनस्वास्थ्य विभाग का ठेकेदार कर रहा है। काम पूरा होते ही टूटे रास्तों को ठेकेदार से ठीक करवाया जाएगा। - संदीप कुमार, बीडीपीओ, निजामपुर खंड।