{"_id":"68b88207587b92588109f2bb","slug":"villagers-are-facing-problems-due-to-waterlogging-in-the-railway-underpass-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129200-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे अंडरपास में जलभराव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे अंडरपास में जलभराव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
Wed, 03 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16रेलवे अंडरपास से गुजरते छात्र। संवाद
मंडी अटेली। अटेली कस्बे में रेलवे अंडर पास में जलभराव से लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में अक्सर अंडरपास में पानी भर जाता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कभी-कभी मोटर से पानी निकाला जाता है।
बस स्टैंड और मुख्य बाजार से झंडा चौक, अस्पताल, राजकीय स्कूल, तहसील, खजाना कार्यालय तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इत्यादि तक आने जाने के लिए अंडरपास से ही गुजरना पड़ता है। इस अंडरपास से प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी और आसपास के गांवों से खरीदारी करने के लिए आवागमन करते हैं लेकिन जल भराव के कारण अंडर पास के नीचे से दुपहिया वाहन, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र छात्राओं तथा पैदल यात्रियों के लिए निकलना दूभर हो रहा है। लोगों का कहना है कि झंडा चौक बाजार तथा सरकारी कार्यालयों में जाने के लिए अंडरपास से गुजरना पड़ता है।