फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers and officers came face to face when they reached camp office in Mahendergarh with their problems

Mahendergarh: कैंप कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण व अधिकारी हुए आमने-सामने, अधिकारी ने दिया आश्वासन

Tue, 02 Apr 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Apr 2024 04:02 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ के गांव ढाणा निवासी शंकर सिंह ने उपायुक्त के नाम सौंपी अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर व मोहल्ले का एकमात्र रास्ता जो की गांव की फिरनी भी है। यह रास्ता मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति ने भवन निर्माण सामग्री डालकर रोक रखा है। इसके अलावा गांव के अन्य रास्तों पर भी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन
Villagers and officers came face to face when they reached camp office in Mahendergarh with their problems
महेंद्रगढ़ कैंप कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ में लघु सचिवालय में मंगलवार को आयोजित कैंप कार्यालय में गांव ढाणा में अवैध कब्जों की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण व अधिकारी आमने-सामने हो गए। गांव ढाणा के ग्रामीण कैंप कार्यालय में गांव के अवैध कब्जों को हटवाने की मांग को लेकर पहुंचे थे। उपायुक्त की अनुपस्थिति में उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के एसईपीओ प्रवीण कुमार पर काम नहीं करने का आरोप लगाया। एसईपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी को पहले भी अवगत कराया गया था लेकिन अब यह झूठ बोल रहा है। इसके बाद एसईपीओ व ग्रामीण उपमंडल अधिकारी के समक्ष ही आमने-सामने हो गए। इसके बाद उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने स्वयं कमान संभाली तथा दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
गांव ढाणा निवासी शंकर सिंह ने उपायुक्त के नाम सौंपी अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर व मोहल्ले का एकमात्र रास्ता जो की गांव की फिरनी भी है। यह रास्ता मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति ने भवन निर्माण सामग्री डालकर रोक रखा है। इसके अलावा गांव के अन्य रास्तों पर भी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जब उसने रास्ता खोलने की मांग की तो रास्ता बाधित करने वाले लोगों ने उसको धमकी दी। रास्ता बंद होने के कारण स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी होती हैं। क्योंकि यह स्कूल जाने का एकमात्र रास्ता हैं।

एसडीएम ने दिया दो दिन में समाधान का आश्वासन
डॉ. धर्मबीर पायगा, वारंट ऑफिसर रामभक्त यादव, सूबेदार जयराम, संदीप शास्त्री, तेजपाल धोलिया, सूबेदार अभयसिंह, कैप्टन विजय प्रकाश, कैप्टन विजय प्रकाश, भूपेंद्रपाल, नरेश कुमार, कर्ण सिंह ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय को बार-बार समस्या से अवगत कराया था। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय का सहारा लिया। मंगलवार को ग्रामीण बलवान फौजी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पहुंचे थे। जब बलवान फौजी ने ग्रामीणों का पक्ष रखा। इसी दौरान एसईपीओं के साथ बहस शुरू हो गई। काफी देर तक बहस चलती रही। इसके बाद एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत लेकर दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed