फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villager dies in road accident, case registered against unknown driver

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 28 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villager dies in road accident, case registered against unknown driver
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव गोकुलपुर के समीप हुई सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कोथल निवासी सुखपाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह और करीब 32 वर्षीय कर्मबीर अपनी-अपनी बाइक पर गांव काठूवास जा रहे थे। आगे की बाइक पर कर्मबीर था, पीछे-पीछे वह बाइक पर चल रहा था। जब कर्मबीर गोकलपुर के समीप पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed